आपके पीरियड से एक हफ्ते पहले आपके शरीर में क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 13th Oct 2022 : 09:33

पहले पीरियड के ऐसे कुछ संकेत हैं जिनका आप ध्यान रख सकती हैं। इससेआपको अपने पहले पीरियड के लिए घबराहट भी कम होगी, और आप पहले से ही आने वाले समय के लिए ज़रूरी प्रोडक्ट के साथ तैयार रहेंगी।

ब्रैस्ट बड्स: इसकी शुरुआत में आपके निप्पल्स के आसपास छोटे और ऊँचे उभार बनने लगेंगे और साथ ही निप्पल के आसपास का काले रंग का एरिया भी बढ़ने लगेगा जिसे एरिओला कहते हैं। एरिओला फूला सा दिखने लगेगा। यह आपके स्तन के विकसित होने की शुरुआत है। आमतौर पर पीरियड आपके स्तन विकसित होने के दो साल बाद ही आता है।

प्यूबिक हेयर: प्यूबर्टी की शुरुआत ही में आप देखेंगे कि आपके गुप्तांगों के आसपास बाल आने लगे हैं। इसकी शुरुआत छोटे बालों से होती है जोकि बाद में जैसे-जैसे बढ़ते जाते हैं और भी घने और घुंघराले होते जाते हैं। आपके पहले पीरियड के आसपास ही आप की कांख में भी बाल उगने लगते हैं।

आपके शरीर में होने वाले कुछ और बदलाव: पहले पीरियड के शुरुआती संकेतों में दूसरे नंबर पर आता है आपके शरीर के आकार में तेजी से बदलाव होना। आप देखेंगी कि आपके कद के साथ-साथ आपका वज़न भी एकदम से थोड़ा बढ़ गया है। आपकी कमर सुडौल हो जाएगी और शरीर का नीचला हिस्सा भी थोड़ा सा बड़ा हो जाएगा।

फ्लूइड डिस्चार्ज/ द्रव पदार्थ रिसना: एक और राज़ की बात है कि आपके पहले पीरियड के समय आपके जननांग से एक द्रव जैसा पदार्थ स्त्रावित होता है, जिसे वेजाइनल डिस्चार्ज भी कहते हैं। यह म्यूकस की तरह दिखने वाला डिस्चार्ज गाढ़ा या पतला, रंगहीन से सफ़ेद या हल्का सफ़ेद रंग का हो सकता है जिसकी कोई गंध नहीं होती है। इस डिस्चार्ज का रंग और दूसरी विशेषताएं हर लड़की में अलग-अलग होती है, और आपको इसका एहसास आपका पहला पीरियड आने के 6 से 12 महीने पहले हो सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info